रायपुर
प्रदेश के 14 नगर निगमों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को वित्त विभाग से 85 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नई नियुक्तियों से नगर निगमों में कर्मचारियों की कमी दूर होने और कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
स्वीकृत 85 पदों में राजस्व निरीक्षक के 10, सहायक राजस्व निरीक्षक के 30, सहायक वर्ग तीन के 25 और उप अभियंता के 20 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्तियां होने से नगर निगमों में राजस्व वसूली, प्रशासनिक कार्यों और तकनीकी तथा इंजीनियरिंग से जुड़े कामों को गति मिलने की संभावना है।

More Stories
मुख्य सचिव की बैठक में कोदो-कुटकी, रागी और मक्का की खरीदी पर चर्चा
CGRERA का बड़ा फैसला, विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का पंजीयन रद्द
‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ को मिली राष्ट्रीय पहचान, देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल