भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा और आईजी (देहात रेंज) भोपाल मती रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी (देहात) पंकज पाण्डे सहित संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त शर्मा ने निर्देश दिए कि बैठक के महत्व को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण तथा ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा। शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि वे दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करें.

More Stories
नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ